लखनऊ: 16 नवम्बर से चलेगी गोमतीनगर-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल, निरस्त रहेगी गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। त्योहारों पर यात्रियों की हो रही अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये जनता की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेन नम्बर-05080/05079 गोमतीनगर-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक चलाने का निर्णय लिया है।

गोमतीनगर-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नम्बर-05080 गोमतीनगर-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल 16 नवम्बर से 28 दिसम्बर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोमतीनगर से अपरान्ह 3:55 बजे प्रस्थान कर गोण्डा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, दूसरे दिन छपरा, हाजीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुगार्पुर तथा बर्द्धमान से छूटकर हावड़ा अपरान्ह 3 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05079 हावड़ा-गोमतीनगर साप्ताहिक स्पेशल 17 नवम्बर से 29 दिसम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से अपरान्ह 4:20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोमतीनगर अपरान्ह 2 बजे पहुंचेगी । इस स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 08 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी

रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को निरस्त करने का फैसला लिया है। गोरखपुर से 9 एवं 10 नवम्बर को चलने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस एवं वाराणसी सिटी से 9 एवं 10 नवम्बर को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की बधाई, कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार