दीपावली के मौके पर बागेश्वर को मिल सकता है एक और को राज्य मंत्री का दर्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। जनपद में गत माह हुए दायित्व वितरण में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट को राज्य मंत्री का दर्जा मिलने के बाद दीपावली में एक और वरिश्ठ कार्यकर्ता को दर्जा राज्य मंत्री का दायित्व मिलने की उम्मीद है। जिले में जिन नेताओं की चर्चा है उनमें इस फिलहाल दो नामों की चर्चा है जिन्हें बागेश्वर से दायित्व सौंपा जा सकता है।
 
प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा बागेश्वर उपचुनाव के बाद दस कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा। इसके बाद की सूची अभी सीएम कार्यालय में ही है। चर्चा है कि दीपावली में प्रदेश में दूसरी सूची दीपावली के बीच निकलने वाली है जिसमें बागेश्वर से भी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नामों की चर्चा है। अब तक जिनमें चर्चा है उसमें बताया जा रहा है कि भाजपा के लोकसभा विस्तारक व खांटी संघी व संगठन में पैठ बना चुके एडवोकेट कुंदन सिह परिहार को दायित्व से नवाजा जा सकता है। 

कुंदन परिहार कई राज्यों में चुनाव संचालन के साथ ही गत चुनावों में कुमाउं सह विस्तारक का दायित्व संभाल चुके हैं व पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें पांचों लोकसभा का पूर्णकालिक विस्तारक का दायित्व सौंपा है। वहीं पूर्व में कांडा, कपकोट से विधायक रह चुके व प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके बलवंत सिह भौर्याल के नाम की भी चर्चा है। भौर्याल संगठन क्षमता के रूप में अपनी प्रमुख पहचान रखते हैं तथा महत्वपूर्ण पदों में रह चुके हैं। भौर्याल का नाम बागेश्वर जनपद में भाजपा संगठन को खड़ा करने में प्रमुख रूप से लिया जा सकता है चर्चा है कि भौर्याल को भी दायित्व मिल सकता है। अब जनपद का नाम नई सूची में कब आएगा यह भविष्य के गर्भ में छिपा है परंतु इन दिनों चर्चा है कि बागेश्वर में एक और नाम दायित्व की सूची में आ सकता है।

संबंधित समाचार