धनतेरस पर लाभार्थियों को सरकार ने दिया उपहार, बहराइच में बोले मंत्री संजय निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी गई सिलेण्डर रिफिल की धनराशि

बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को दीपावली के अवसर पर निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल दिये जाने का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित हुआ। दीपावली के उपलक्ष्य में धनतेरस के अवसर पर लोकभवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के 1.75 करोड़ लाभार्थियों के खातों में धनराशि का हस्तान्तरण किया गया। 

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के मंत्री मत्स्य/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच डॉ. संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। साथ ही प्रभारी मंत्री डॉ. निषाद ने सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा बृजेश पाण्डेय, विधायक बलहा सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर. व अन्य के साथ उज्ज्वला योजना के 100 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. संजय निषाद ने सभी लाभार्थियों को धनतेरस व दीपावली की बधाई देते हुए प्रदेश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों धनतेरस के अवसर पर गैस सिलेण्डर रिफलिंग की निःशुल्क सौगात देने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार ज्ञापित किया। 

प्रभारी मंत्री डॉ. निषाद ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित करायें। इस अवसर पर एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडीडीआरडीए राज कुमार, सीएमओ डॉ एसके सिंह, डीएसओ नरेन्द्र तिवारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, निषाद पार्टी के पदाधिकारी अमरिकन बिन्द सहित योजना के लाभार्थी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-नीतीश कुमार के समर्थन में उतरीं डिंपल यादव, तो केशव मौर्य ने कही यह बड़ी बात

संबंधित समाचार