अयोध्या: सरकारी नलकूप स्वीकृति से ग्रामीण हुए गदगद, अब समय और पैसा दोनों की होगी बचत!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। विकासखंड पूराबाजार के ग्राम सभा सरेठी के मजरे पंडित का पुरवा के ग्रामीण नलकूप के भूमि पूजन के बाद से गदगद हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शमशेर यादव ने बताया कि क्षेत्र में दूर-दूर तक एक भी सरकारी नलकूप न होने से फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

इतनी महंगाई में ग्रामीण इंजन के सहारे अपने खेतोें की सिंचाई करते थे। डीजल पर पैसा खर्च करते थे। नलकूप के लग जाने से ग्रामीणों को सिंचाई का एक अच्छा साधन मिल गया है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा के विकास के लिए पूरी तन्मयता से कार्य किया जा रहा है। बता दें कि फरवरी माह में नलकूप विभाग की ओर से 16 ट्यूबवेलों के निर्माण को हरी झंडी मिली थी जिसमें सरेठी भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: इस बार दिवाली पर छाई मेड इन इंडिया झालरों की धूम, लोगों की जागरुकता से चीन की लड़ियों को मिल रही कड़ी टक्कर

संबंधित समाचार