काशीपुर: महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कोतवाली मंदिर में की पूजा
काशीपुर, अमृत विचार। हरिद्वार निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि काशीपुर कोतवाली पहुंचे।जहां उन्होंने कोतवाली में स्थित मंदिर में विधि विधान के साथ पूजन किया।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के काशीपुर कोतवाली पहुंचने पर पुलिस कर्मियों व श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान एसपी क्राइम मनीषा जोशी, एसपी सिटी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, महिला हेल्पलाइन प्रभारी प्रतिभा भट्ट, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, केवीएस के योगेश जिंदल, दैवेन्द्र जिंदल, दीपक वाली, गगन कंबोज आदि सहित समस्त पुलिस कर्मियों ने आशीर्वाद लिया।
