तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग के कल्याण पर हर साल 20 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का वादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। कांग्रेस ने तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने की स्थिति में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण पर हर वर्ष 20,000 करोड़ रुपये और पांच वर्ष में एक लाख करोड़ रुपये खर्च करने का वादा किया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कमारेड्डी से करीब 90 किलोमीटर दूर एक स्थान पर ओबीसी समुदाय के लिए कल्याणकारी योजनाओं का एक घोषणापत्र शुक्रवार को जारी किया।

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट का आदेश- पंजाब के राज्यपाल लंबित विधेयकों पर लें फैसला 

पार्टी ने सत्ता में आने पर जातीय जनगणना के आधार पर ओबीसी आरक्षण बढ़ाने का वादा किया है। इस घोषणापत्र में यह भी कहा गया है कि ओबीसी को नये राजनीति पद प्रदान करने के लिए स्थानीय निकायों में उनका आरक्षण मौजूदा 23 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत किया जाएगा तथा सरकारी असैन्य निर्माण एवं रखरखाव ठेकों में 42 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

पार्टी ने वादा किया कि नवोदय विद्यालय की तर्ज पर हर मंडल में ओबीसी के लिए एक नया ‘गुरूकुलम’ स्थापित किया जाएगा तथा हर जिले में एक नया डिग्री महाविद्यालय खोला जाएगा। कांग्रेस का वादा है कि जिन ओबीसी विद्यार्थियों के परिवारों की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है, उन्हें पूर्ण शुल्क माफी कर दी जाएगी। उसने कहा है कि नाई,बढ़ई, धोबी और सुनार जैसे शिल्पकार समुदायों को दुकान की मुफ्त जगह देने के वास्ते हर मंडल में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ‘अल्पसंख्यक घोषणापत्र’ जारी किया तथा अल्पसंख्यक कल्याण पर वार्षिक बजट 4000 करोड़ रुपये तक ले जाने का वादा किया। उसने सत्ता में आने पर छह महीने के अंदर जातीय जनगणना कराने का भी वादा किया। 

ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने कहा- केंद्र सरकार जनता से ले रही हार का बदला, आपदा से प्रभावित लोगों को नहीं दी जा रही है अतिरिक्त मदद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता