रुद्रपुर: 304 का फरार आरोपी मोती लाल गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। 24 अक्टूबर को भूरारानी स्थित फैक्ट्री में साथी मुकेश पर जानलेवा हमला करने और उपचार के दौरान हुई मौत के बाद फरार चल रहे गैर इरातन हत्या के फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
बताते चलें कि 24 अक्टूबर को भूरारानी स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में किसी बात को लेकर सुभाष कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार का विवाद अशोक नगर पूरनपुर पीलीभीत के रहने वाले मोती लाल से हो गया था। जिसके बाद मोतीलाल ने आवेश में आकर मुकेश की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल युवक ठेकेदार द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 5 नवंबर को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर इरातन हत्या की धारा बढ़ाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी और फैक्ट्री के चश्मदीदों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर फरार मोती लाल की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी थी। विवेचक व एसएसआई कमाल हसन को गुरुवार की शाम को सूचना मिली और पुलिस ने फरार आरोपी को भूरारानी स्थित फैक्ट्री के नजदीक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
