रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे रणवीर सिंह!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह , फिल्मकार रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘सिम्बा’ में काम किया था। इसके बाद रणवीर ने रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कैमियो भूमिका निभायी है। कहा जा रहा है कि …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह , फिल्मकार रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं।रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म ‘सिम्बा’ में काम किया था। इसके बाद रणवीर ने रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में कैमियो भूमिका निभायी है।

कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी फिर से साथ काम करने वाले हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी ने लॉकडाउन में फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया। इसका बेसिक आ‍इडिया उन्होंने रणवीर से साझा किया है। रणवीर इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। रणवीर की ओर से इशारा मिलने के बाद रोहित अपने लेखकों की टीम के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं।

 

संबंधित समाचार