यूपी में तीन और बिहार की दो सीटों पर सुभासपा लड़ेगी लोकसभा चुनाव, बोले ओपी राजभर

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। सुभासपा प्रमुख और यूपी के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से लोकसभा चुनाव में पांच सीटें मांगी हैं जिनमें तीन उप्र और दो बिहार की हैं। ओमप्रकाश राजभर ने  एक विशेष साक्षात्कार में अपनी इस मांग की जानकारी दी। राजभर ने यह भी कहा, ‘‘विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ राजग के लिए कोई ‘‘चुनौती’’ नहीं है, क्योंकि इसके घटक दल आपस में ही लड़ते रहते हैं।’’ 

समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 65 पर चुनाव लड़ेगी और बाकी सीटें अपने सहयोगियों के लिए छोड़ेगी, राजभर ने कहा, ‘‘वह सभी (सीटों पर) चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश जी खुद चाहते हैं (नरेन्द्र मोदी) मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, क्योंकि अगर कांग्रेस (उत्तर प्रदेश में) मजबूत हो गई, तो उनकी पार्टी (सपा) कमजोर हो जाएगी।’’  

यह भी पढ़ें:-'दिव्यता के बीच दरिद्रता'..., अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव का Video शेयर कर सरकार पर कसा तंज

संबंधित समाचार