हल्द्वानी: टेंट हाउस मे लगी आग..तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत..
हल्द्वानी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के नवाबी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है। टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई और टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हो गया।
घटना की जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए और आग के विकराल स्वरूप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की छह गाड़ियों ने बमुश्मिल आग पर काबू पाया, बहरहाल अब पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आग लगने के कारण दिवाली की आतिशबाजी मानी जा रही है।
