जसपुर: भीषण सड़क दुर्घटना में एक दर्दनाक मौत 9 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। भीषण सड़क दुर्घटना में एक दर्दनाक मौत हो गई । जबकि 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये । 3 घायलों की हालत चिंताजनक है । युवक की दर्दनाक मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया । 
 
जानकारी के अनुसार जिला बिजनौर, थाना रेहड़, उत्तर प्रदेश के गांव पुख्खों वाला के कुछ लोग शनिवार को रात्रि करीब साढ़े 9 बजे टाटा मैजिक में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे, तभी उनकी टाटा मैजिक की एक ट्रैक्टर-ट्राली से जबर्दस्त टक्कर हो गई । टाटा मैजिक में मय चालक के 10 लोग सवार थे।
 
जो सब के सब गम्भीर रूप से घायल हो गये । आसपास के लोगों व घटना स्थल से गुजर रहे  राहगीरों में कोहराम मच गया । मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई ।  सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौक़े पर पहुंची । पुलिस ने मौके पर घायल पड़े व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु थाने के सरकारी वाहन एवं एम्बुलेंस के माध्यम से जसपुर के सरकारी अस्पताल भिजवाया । जिनमें से पुख्खों वाला निवासी युवक विकास कुमार (26 वर्ष) पुत्र खड़क सिंह को मृत घोषित कर दिया गया । युवक की दर्दनाक  मौत से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
 
गम्भीर रूप से घायल हुए 3 घायलों की हालत चिंताजनक बताई गई है । जिन्हें हायर सेंटर के रेफर किया गया । घायलों में पुख्खों वाला निवासी सत्यपाल पुत्र दीवान सिंह, राधा देवी पत्नी सत्य पाल , जतिन पुत्र सत्यपाल ,तुषार उर्फ़ आदित्य पुत्र सत्यपाल, विशाल कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह,अवनी पुत्री विनोद रघुवीर सिंह पुत्र मुकंद राम व अजय कुमार पुत्र तेजपाल सिंह निवासी आठवारियोंवाला, थाना रेहड़ व टाटा मैजिक चालक गांव कटार मल ठाकुरद्वारा निवासी  विनोद पुत्र रघुवीर सिंह शामिल हैं । कुछ घायलों को जसपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में, कुछ को एक स्थानीय प्राइवेट नर्सिंग होम में तो कुछ घायलों को काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।
 

संबंधित समाचार