हल्द्वानी वालों ने पटाखों में धुंआ कर दिए 2.50 करोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली का पर्व लोगों ने बेहद उत्साह से मनाया। घरों और प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जमकर आतिशबाजी के साथ दीपावली का जश्न मनाया। 

 एमबी इंटर कॉलेज मैदान समेत शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 150 से अधिक लाइसेंस वाली पटाखों की दुकानें लगी थीं। एमबी में करीब 60 लाइसेंसी दुकानें थीं। जिनमें जमकर पटाखों की बिक्री हुई। दीपावली की रात तक लोग पटाखों की खरीदारी करते नजर आए। जिससे देर रात तक आसमान में पटाखों की चमक और शोर सुनाई देता रहा।

पटाखा कारोबारी साहू क्रैकर्स के रवि साहू ने बताया कि इस बार लगभग 2 करोड़ 50 लाख के कारोबार का अनुमान है। पिछली बार भी इतना ही कारोबार हुआ था। बताया कि बच्चों और युवाओं को तेज आवाज वाले पटाखों का क्रेज था। इको फ्रेंडली पटाखों की भी काफी बिक्री हुई। स्काई शॉट, सुपर स्टार रॉकेट, परंपरागत फुलझड़ी, चकरी, अनार और रॉकेट भी लोगों ने खरीदे। 

संबंधित समाचार