बरेली: खूंखार कुत्तों के हमले से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कुत्तों-बंदरों और आवारा पशुओं का आतंक शहर से लेकर देहात तक फैला हुआ है। इनके हमलों से कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। उसके बाद भी प्रशासन चेत नहीं रहा है। अब शेरगढ़ में एक पांच साल के मासूम बच्चे पर खूंखार कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना शेरगढ़ के रहने वाले किसान छेदालाल का 5 वर्षीय बेटा सुबह के समय खेलते हुए खेतों की ओर चला गया। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जंगल की तरफ से आने वाले एक शख़्स ने बताया कि बच्चा लहूलुहान हालत में पड़ा है। तब वो दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा उनके बेटे के शरीर पर कई जगह कुत्तों के काटे के निशान थे।

जिसके बाद उसे लहूलुहान हालत में उठाकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत पर परिजन बिलखने लगे। बता दें कि इससे पहले भी शेरगढ़ में कुत्ते बच्चों पर हमला करते रहे हैं। उसके बावजूद उन्हें पकड़ा नहीं जा सका है।

ये भी पढे़ं- बरेली: करंट लगने से एलआईसी के क्लर्क की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

संबंधित समाचार