Kanpur Dehat News: बेकाबू बाइक पेड़ से भिड़ी, दो की मौत, एक घायल, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर देहात में बेकाबू बाइक पेड़ से भिड़ने में दो लोगों की मौत।

कानपुर देहात में बेकाबू बाइक पेड़ से भिड़ने में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दी।

कानपुर देहात, अमृत विचार। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के औझान गांव निवासी सुशील (23) अपने साथी शानू (35) व शान मोहम्मद के साथ मंगलवार की रात बाइक से शिवली क्षेत्र के कडरी गांव में उर्स देखने आया था। वहां से वापस जाते समय रूरा थाना क्षेत्र के देवीपुर बंबे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से टकरा गई।

जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिवली सीएचसी भेजा। जहां मौजूद डाक्टर ने सुशील व शानू को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

शिवली कोतवाल शिव नारायण सिंह ने बताया कि मामला रूरा थाना क्षेत्र का है। वहां की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल शान मोहम्मद पुत्र मुन्ना को परिजन उपचार के लिए कानपुर चले गए है।

 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: GSVM मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने किया कमाल, मुंह के कैंसर से पीड़ित वृद्धा की ऐसे बचाई जान...

संबंधित समाचार