बरेली: फाइनल में भारत के पहुंचने पर जमकर की आतिशबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की जीत पर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

भारतीय टीम 12 साल बाद विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। क्रिकेट प्रेमियों में मैच की जीत के साथ कोहली के 50वें शतक की भी खुशी है।

जहां पहली पारी में कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक से क्रिकेट प्रेमी झूम उठे तो वहीं मोहम्मद शमी के सात विकेट ने भी उन्हें दोगुनी खुशी दे दी। पूरे मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में चल रही थी तो कुछ देर तक क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ी रहीं। अब लोग भारत के फाइनल में वर्ल्ड कप जीतने की दुआ कर रहे हैं।

क्या बोले खिलाड़ी
हर मैच खिलाड़ियों के लिए नया होता है। मैच की रणनीति बदली हुई होती है। विकेट का मिजाज बदला हुआ होता है। न्यूजीलैंड ने भारत को दबाव में डाला, लेकिन भारतीय टीम ने लय में रहकर जीत हासिल की।- जीशान

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन इस विश्वकप में जिस तरह से भारत की टीम खेल रही है, उसे देखकर भारत ने पिछले विश्वकप में मिली हार का बदला लिया। -मजीद हसन खान

विश्वकप- 2019 का सेमीफाइनल याद है। जब भारत की टीम न्यूजीलैंड से हार गई थी। इस बार भारत की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है उससे पिछली हार का हिसाब बराबर किया। -योगेश कुमार

भारत की टीम इस विश्वकप में अजेय रहेगी। टीम का शानदार प्रदर्शन फाइनल मैच तक जारी रहेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत को विश्व विजेता बनाएंगे। हम प्रार्थना करते हैं कि भारत विश्व विजेता बने।-दिलशाद खान

संबंधित समाचार