हल्द्वानी: किसी भी हाल में गिरफ्तार करें इनामी बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस बहुउद्देशीय भवन में रात अचानक एसपी सिटी हरबंस सिंह ने कोतवाली और कोतवाली क्षेत्र के चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने शिथिल पड़े कर्मियों को सख्त लहजे में चेताया और किसी भी सूरत में फरार इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 

बैठक के दौरान एसपी सिटी ने विवेचनाओं के निस्तारण और उसकी गुणवत्ता में सुधार लाने को कहा। निर्देशित किया कि किसी भी अभियोग से संबंधित केस डायरी के पर्चे मैनुअल के साथ सीसीटीएनएस समय पर अपलोड करें। इसके अलावा एसएसपी की ओर से चल रहे विवेचना निस्तारण के लिए 15 दिन के अभियान को गंभीरता से लेने को कहा। ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार वारंटी और इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी करें।

जो विवेचनाएं 6 माह से अधिक समय से बेवजह लंबित हैं उन्हें शीघ्र निस्तारत करें। ये याद रखें कि शिकायत प्रार्थना पत्र एक माह से अधिक लंबित न रहे और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन शत-प्रतिशत हो। मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त में लिप्त व्यक्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। नशे में वाहन चलाने वाले, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग, प्रेशर हॉर्न, रेट्रो साइलेंसर ,काली फिल्म का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई करें।

संबंधित समाचार