कब्र खोदकर युवक ने निकाला बच्ची का शव, साथ में सोता रहा सारी रात   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। जिस कब्रिस्तान में लोग दिन में भी जाते घबराते हैं उसमें एक युवक बच्ची के शव के साथ सारी रात सोता रहा। बच्ची का शव युवक ने खुद ही खोदकर बाहर भी निकाला। सुबह लोगों ने जब ये देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

ये पूरा मामला लक्सा थाना क्षेत्र का है। रेवड़ी तलाब स्थित कब्रगाह में दफनाई गई 5 साल की मृत बच्ची के शव को निकाल युवक सोए हुए पाया गया। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया युवक कब्रगाह में कब्र खोदने का काम करता है। दशाश्वमेध क्षेत्र के एसीपी अवधेश पांडे ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक 5 साल की बच्ची की बुधवार को मौत हो गई थी। मृत बच्ची के शव को बुधवार की रात रेवड़ी तलाब स्थित कब्रगाह में दफनाया गया। गुरुवार को जब बच्ची का पिता अपनी बच्ची के कब्रगाह पहुंचा,तो उसे कब्र की मिट्टी देख शक हुआ। जब बच्ची के पिता ने दोबारा कब्र को खुदवाया तो बच्ची का शव गायब मिला। इससे सभी लोग अवाक रहे और बच्ची के शव को ढूंढने लगे। काफ़ी खोजबीन के बाद बच्ची का शव कब्रगाह के एक कोने में पड़ा मिला जहां कब्र खोदने वाला युवक भी सोता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

बच्ची के शव को पुलिस ने किसी अनहोनी के आशंका को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की गई , जिसमे बार - बार वह शराब के नशे में होने की बात कह रहा है। आरोपी ने शव के साथ किसी प्रकार की साथ गलत कार्य किए जाने से इंकार किया है। बहरहाल पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार में है, जिसके आधार पर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें-बहराइच : शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

संबंधित समाचार