दूल्हे की एक गलती से बाप हुआ आग बबूला, पूरी बारात के सामने किया कुछ ऐसा, Video देख हो जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बेढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिसमें ज्यादातर वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको या तो हैरान करते हैं या फिर हंसाते हुए लोटपोट कर सकते हैं। इस बीच एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा हैं। दरअसल शादी के बाद दूल्हे ने अपने ससुर के सामने दहेज में मोटरसाइकिल की मांग रख दी। मगर यह बात दूल्हे के पिता को अच्छी नहीं लगी। 

दहेज मांगने पर दुल्हे का पिता नाराज 
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स के हाथ में चप्पल है और उसने दूल्हे का कॉलर पकड़ा हुआ है। दूल्हे को एक चप्पल मारते हुए शख्स कहता है कि, 'तू चल मैं तूझे खेत बेचकर मोटरसाइकिल दूंगा। अपनी बीवी को लेकर चल।' यह शख्स कोई और नहीं, दूल्हे का पिता है, जो दहेज की बात पर अपने बेटे से नाराज हो गया था।

लोगों ने किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में मजाकिया अंदाज लिखा है- दहेज मे सिर्फ मोटरसाइकिल ही तो मांगी थी। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मिथलांचल में हमेशा बारातियों की पिटाई तो होती है, अब दूल्हा भी सुरक्षित नहीं है। दूसरे यूजर ने हंसते हुए इमोजी शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- CM स्टालिन ने राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयकों पर पुनर्विचार के लिए विधानसभा में पेश किया प्रस्ताव 

संबंधित समाचार