UP STF Encounter: राशिद के एनकाउंटर के बाद पिंटू सेंगर के भाई धर्मेंद्र बोले- अब मिली शांति, ऐसे ही सभी आरोपित मारे जाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी पुलिस ने कुख्यात अपराध राशिद कुरैशी को मुठभेड़ में मार गिराया।

झांसी पुलिस ने कुख्यात अपराध राशिद कुरैशी को मुठभेड़ में मार गिराया। राशिद पर कानपुर पुलिस ने एक लाख का इनाम, झांसी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बहुचर्चित बसपा के नेता पिंटू सेंगर मर्डर केस मे मुख्य शूटर राशिद कालिया का शनिवार सुबह एसटीएफ और झांसी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। जिसके बाद पिंटू के परिवार ने राहत की सांस ली है। पिंटू सेंगर की दिनदहाड़े हत्या के बाद से पूरा परिवार दहशत में था। पीड़ित परिवार को मुकदमा वापस लेने तो कभी पैरवी नहीं करने की धमकी मिलती रही पर परिवार पीछे नहीं हटा।

एनकाउंटर के बाद परिवार के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि बीते 20 जून को दिनदहाड़े मेरे भाई पिंटू सेंगर की शूटर रशीद कालिया ने अपने गैंग के साथ पप्पू स्मार्ट से सुपारी लेकर अनगिनत गोलियों से बौछार करके हत्या कर दी थी।

शनिवार सुबह एसटीएफ और झाँसी पुलिस द्वारा मुख्य शूटर रशीद कालिया के एनकाउंटर करने की ख़बर मिली तो पूरे परिवार ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया पूरा परिवार हत्याकांड के बाद से दहशत मे रह रहा था और शूटर रशीद कालिया की तरह आरोपी पप्पू स्मार्ट व अन्य आरोपितों का भी इसी तरह एनकाउंटर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- UP STF Encounter: एक के बाद एक वारदात कर अपराध की दुनिया में कमाया नाम, पिंटू सेंगर हत्याकांड के बाद छोड़ दिया था कानपुर

संबंधित समाचार