डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के बनाए संविधान को मिटा रही भाजपा: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कांग्रेस की ओर से दलित गौरव संवाद कार्यक्रम के तहत हुजूरपुर ब्लाक के घोपिया ग्राम में चौपाल लगाकर दलित अधिकार मांग पत्र भरवाये गये। कांग्रेस नेता ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व बहराइच प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव रहे एवं संचालन ब्लाक अध्यक्ष एडवोकेट स्वदेश सिंह ने किया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पयागपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर राना शिवम सिंह द्वारा किया गया। 

प्रदेश महासचिव सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा सरकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। भाजपा सरकार की नीतियां संविधान एवं लोकतंत्र विरोधी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पयागपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मेजर राना शिवम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही दलितों और वंचितों को उनका सम्मान और हक दे पायेगी। 

भाजपा सरकार में दलितों और वंचितों पर बहुत अन्याय हो रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रेहान खान, पीसीसी सदस्य अमर सिंह राना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पाठक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमर नाथ शुक्ल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी विपुल मिश्र, उमेश तिवारी, सतेंद्र मोहन श्रीवास्तव, हीरा लाल राव, नदीम अहमद, अल्ताफ अंसारी, पुल्लू, फरीद सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: हलाल सर्टिफिकेट कारोबार पर यूपी में रोक: योगी सरकार के फैसले की विहिप ने की तारीफ, कही बड़ी बात

संबंधित समाचार