अल्मोड़ा: पत्नी ने पति पर लगाया धारदार हथियार से हमले का आरोप 

अल्मोड़ा: पत्नी ने पति पर लगाया धारदार हथियार से हमले का आरोप 

अल्मोड़ा, अमृत विचार। जैंती निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

कालाडूंगरा निवासी मंजू पटवाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि शनिवार दोपहर वह मिनी आंगनबाड़ी केंद्र से लौट रही थी। चौखुरी खादी रोड पर उसके पति लक्ष्मण पटवाल ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। गाली गलौज कर चाकू से हमला किया। इससे उसका बांया हाथ चोटिल हो गया।

बमुश्किल जान बचाकर अस्पताल पहुंची, जहां उसकी अंगुली में टांके लगाए गए। आरोप लगाया कि 16 नवंबर को भी पति ने मारपीट की, जिससे उसके मुंह, सिर और पैर में चोट आई। अगले दिन पुलिस को शिकायत भी की गई। बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसका साथ नहीं देते हैं। पति मायके वालों को धमकाता रहता है। इससे उसे जान का खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।