VIDEO : जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' का गाना 'In Raahon Mein' रिलीज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' का गाना इन राहों में रिलीज हो गया है। फिल्म 'द आर्चीज' के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा डेब्यू करेंगे। द आर्चीज' का गाना इन राहों में रिलीज हो गया है।'इन राहों में' को अरिजीत सिंह ने गाया है, इसे जावेद अख्तर ने लिखा है और शंकर-एहसान-लॉय ने इसे संगीतबद्ध किया है।

अरिजीत सिंह ने कहा,'द आर्चीज़' के संगीत और 'इन राहों में' गाने पर काम करना अद्भुत रहा। जोया अख्तर, शंकर-एहसान-लॉय और जावेद अख्तर के साथ एक बार फिर काम करना, एक बहुत बढ़िया अनुभव था। गाने में हममें से हर एक का थोड़ा-थोड़ा अंश है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। जोया अख्तर ने कहा,अरिजीत सिंह निश्चित रूप से भारतीय संगीत क्षेत्र के महान लोगों में से एक हैं। वह एक गीत को इस तरह से जीवंत करते हैं जो उनके लिए खास है। मैं बहुत उत्साहित हूं कि आखिरकार हमने इस एल्बम पर सहयोग किया है और वह द आर्चीज़ का हिस्सा है। 'इन राहों में' का उनकी गायकी बहुत खास और बहुत खुशनुमा है। मैं उनके फैंस द्वारा इसे सुनने का इंतजार नहीं कर सकती।

https://www.instagram.com/p/Cz3Ulh3sNPW/

'द आर्चीज' फिल्म की कहानी कॉमिक बुक कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है।'द आर्चीज' 07 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'द आर्चीज' शरद देवराजन और रीमा कागती द्वारा टाइगर बेबी और ग्राफिक इंडिया के बैनर तले बनाई गयी है। 

ये भी पढ़ें : ‘टाइगर 3’ में अपने किरदार को आम खलनायक की तरह पेश नहीं करना चाहता था : इमरान हाशमी 

संबंधित समाचार