रेलवे प्रशासन का बड़ा फैसला: विशाखापट्टनम तक जायेगी संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए सम्बलपुर-बनारस-सम्बलपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार विशाखापट्टनम स्टेशन तक करने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गाड़ी संख्या 18311/18312 विशाखापट्टनम-बनारस-विशाखापट्टनम द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन विशाखापट्टनम से 22 नवम्बर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को तथा बनारस से 23 नवम्बर से प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 18311 विशाखापट्टनम-बनारस द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 22 नवम्बर से प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को विशाखापट्टनम से 4.20 बजे प्रस्थान कर कोत्तवलसा,विजयनगरम,, बोब्बिलि,, पार्वतीपुरम, रायगड़, मुनिगुड़ा,केसिंगा, टिटिलागढ़, बलांगीर, बरगढ़ रोड, सम्बलपुर, तथा झारसुगुड़ा से छूटकर दूसरे दिन बनारस 09.25 बजे पहुँचेगी।

प्रवक्ता ने बताया कि वापसी यात्रा में 18312 बनारस-विशाखापट्टनम द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 नवम्बर से प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं सोमवार को बनारस से 15.00 बजे प्रस्थान कर उसी स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन विशाखापट्टनम 19.30 बजे पहुँचेगी। सम्बलपुर-बनारस-सम्बलपुर के मध्य इस गाड़ी का ठहराव एवं समय यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: World Fisheries Day पर सरयू नदी में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने छोड़ी मछलियां

 

संबंधित समाचार