कौशांबी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद रेप और हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। कौशांबी में दो दिन पहले रेप पीड़िता की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी और पुलिस के बीच बुधवार की रात मुठभेड़ हो गयी। आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की। गोली आरोपी के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। आरोपी पीड़िता की हत्या के बाद से फरार था। 

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गयी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि यमुना की तराई इलाके में आरोपी छिपे हुए है। जिसके बाद पुलिस ने टीम के साथ पहुंचकर उन्हे घेरना चाहा तभी बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी गोली चलाई। मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लग गई और वह घायल हो गया। जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। टीम दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें -Video - एडिशनल एसपी के बेटे की मौत के 24 घंटे बाद स्कूली ड्रेस में पहुंचे स्टंटबाज, गाड़ियां सीज

 

संबंधित समाचार