सरकारी स्कूलों में सभी रजिस्टरों के डिजिटाइजेशन के लिए होगा प्रशिक्षण, जानिये शिक्षा विभाग का क्या है नया प्लान!
लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय में सभी रजिस्टर का डिजिटाइजेशन करने की जल्द से जल्द तैयारी है। इसके लिए जिला स्तरीय शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद की ओर से ऑनलाइन प्रशिक्षण कराने के आदेश दिए गए हैं।
वहीं टैबलेट पर उपस्थित भी ऑनलाइन होगी। जिन विद्यालय में उपस्थित नहीं दर्ज की जा रही है वहां खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने गुरुवार को बताया लगभग सभी स्कूलों में टैबलेट भेजे जा चुके हैं। सिम और डाटा की व्यवस्था की जा चुकी है। जो प्रधानाध्यापक सिम नहीं खरीदेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पायलट के आधार पर सभी रजिस्टर होंगे ऑनलाइन
राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश के मुताबिक पायलट आधार पर सभी परिषदीय प्राथमिक, उच्य प्राथमिक, कम्पोजिट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में व्यवहृत की जाने वाली पंजिकाओं को भौतिक एवं डिजिटल दोनों रूपों में अद्यतन व्यवस्था किए जाने के लिये दिशा निर्देश जारी किये गये हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ; जम्मू कश्मीर के राजौरी में शहीद हुए आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
