हल्द्वानी: ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, सीसीटीवी फुटेज देखी तो चला पता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सीसीटीवी में घटना का खुलास हुआ है।

शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी निवासी पवन ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 17 नवंबर की सुबह 5.30 बजे तल्ली हल्द्वानी में पेट्रोल पंप के पास उसके पिता हरीश चंद्र उप्रेती (67) घायल अवस्था में पड़े हुए थे। परिजनों को सूचना मिलने पर तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। देखा तो हरीश उप्रेती अचेत पड़े हुए हैं और कुछ बोल नहीं पा रहे है।

उन्हें उपचार के लिए तुरंत ही एसटीएच लेकर गए। उनकी गंभीर हालत देखते हुए परिजन उन्हें भोजीपुरा स्थित प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार के दौरान 21 नवंबर को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में जब घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग की जांच की तो पता चला कि बुजुर्ग को एक ट्रक चालक ने टक्कर मारी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा था कि चालक ट्रक को लापरवाही से चला रहा है। दुर्घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। टक्कर मारने वाले वाहन का नम्बर आरजे 11 जी-1260 है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन