UP Politics: सपा, कांग्रेस के कई पार्षद जा सकते BJP में, लोकसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति तेज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में सपा, कांग्रेस के कई पार्षद भाजपा में जा सकते।

कानपुर में सपा, कांग्रेस के कई पार्षद भाजपा में जा सकते। लोकसभा चुनाव से पहले जोड़-तोड़ की राजनीति तेज हो गई। महापौर और महाना के संपर्क में कई विपक्षी नेता हैं।

कानपुर, [अभिषेक वर्मा]। लोकसभा चुनाव से पहले शहर में जोड़-तोड़, गुणा-भाग की राजनीति शुरू हो गई है। चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के कई जीते पार्षद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ये पार्षद लगातार भाजपा संगठन के संपर्क में बने हुए हैं। वहीं, भाजपा पहले निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से रूठे या पार्टी छोड़ चुके कार्यकर्ताओं को मनाने की तैयारी कर रही है। पार्टी के एक बड़े पदाधिकारी के अनुसार इसके बाद ही दूसरी पार्टी के लोगों को शामिल करने पर विचार होगा।

निकाय चुनाव के समय सपा और कांग्रेस से जुड़े कई पदाधिकारी और नेता भाजपा में शामिल हुए थे। इसके साथ ही अपनी-अपनी पार्टी से टिकट न मिलने की वजह से कई विपक्षी नेता ऐन वक्त पर भाजपा में शामिल होना चाहते थे लेकिन बैकफुट पर चले गए थे। इसके बाद कुछ सपा और कांग्रेसी प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर जीत गए लेकिन सूत्रों ने बताया कि पार्टी के भविष्य की चिंता को लेकर यह प्रत्याशी एक बार फिर से भाजपा में शामिल होने को आतुर हैं।

सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के करीबी माने जाने वाले एक पार्षद का नाम तो खुलकर चर्चा में है। यह पार्षद महापौर प्रमिला पांडेय के माध्यम से भाजपा में शामिल होने की जुगत में हैं। भाजपा संगठन के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह पार्षद कई बार संपर्क कर चुके हैं, लेकिन अभी संगठन ने होल्ड पर रखा हुआ है।

पार्टी की मंशा है कि पहले निकाय चुनाव के समय टिकट न मिलने की वजह से गुस्साए निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले व पार्टी छोड़ने वालों को शामिल करेगी। इसके बाद अन्य दलों के नेताओं को शामिल करने पर विचार करेगी। पदाधिकारी ने बताया कि संगठन में जितने लोग जुड़ेंगे उतनी मजबूती से हम चुनाव लड़ेंगे।

इसी तरह कांग्रेस के एक पार्षद भी काफी समय भाजपा में शामिल होने को आतुर हैं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के संपर्क में भी दो विपक्षी पार्षद हैं। इन्हें अभी पार्टी ने हरी झंडी नहीं दिखाई है। भाजपा का मानना है कि सही समय पर इन सभी पार्षदों को पार्टी में शामिल कराया जाएगा। 

अखिलेश के सामने फूट चुका है गुस्सा

सपा से शहर के पदाधिकारियों ने अखिलेश के सामने शहर के सपा विधायक की शिकायत की है। पदाधिकारियों ने कहा है कि पार्टी के प्रचार-प्रसार में उनकी भूमिका नहीं है। इसके साथ ही उनसे कुछ पार्षद भी रूठे हुए हैं। ये लोग भाजपा के संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें- सस्ता सामान कहीं बिकवा न दे आपका मकान, Kanpur में क्राइम ब्रांच ने वीडियो बनाकर लोगों को किया जागरूक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Ayodhya News : कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने संभाला पदभार, कहा- कृषि विज्ञान केंद्रों को मजबूत करने की जरूरत
मोदी सरकार के 12 साल : बाराबंकी में मंत्री सुरेश राही बोले- 12 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना अभियान का उद्देश्य
बाराबंकी में बुलडोजर एक्शन से बिगड़ा भू माफियाओं का खेल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की ताबड़तोड़ कार्रवाई से दर्जनभर से ज्यादा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
Rampur News: खुदाई में मिला इतने किलो सोना, देखने को लगी भीड़, पुलिस तक पहुंचा मामला, मकान मालिक के बातें सुन हैरान रह गए लोग
Chitrakoot News: रामनगर में गमगीन माहौल में दी गई मासूम अंकुल को अंतिम विदाई, पड़ोसियों ने की थी हत्या