दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के बाद बढ़ सकती है ठंड, IMD का अलर्ट!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में 28 नवंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके बाद ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दिन भर बादल छाए रहने और सोमवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। विभाग ने संभावना जताई है कि बारिश के कारण मंगलवार से कोहरा छा सकता है, जो दिसंबर के पहले सप्ताह तक बना रह सकता है। 

मौसम विभाग ने  27 नवंबर को पश्चिमी यूपी के कई जिलों और पूर्वी यूपी के एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। इस कारण राज्य में ठंड बढ़ सकती है। 

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप में बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी हिमालय पर है। दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके प्रभाव में, 26 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो 27 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर डिप्रेशन में बदल सकता है। 

ये भी पढ़ें- PM मोदी की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, एक SP और 2 DSP समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित समाचार