प्रतापगढ़: बाइक की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजे समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/प्रतापगढ़, अमृत विचार। बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। लालगंज कोतवाली के धधुआ गजान निवासी शिवदास कोरी (43) पुत्र संतू कोरी अपने भतीजे सुनील कोरी (25) पुत्र ऊदल कोरी के साथ साइकिल से वर्मा नगर से घर लौट रहे थे। 

इधर बाइक से अझारा निवासी  मनीष कनौजिया (22) पुत्र मोहन कनौजिया बाइक से मोहित (18) पुत्र राधेश्याम निवासी कालूराम का पुरवा और राज (24) पुत्र इंद्राज के साथ शादी का कार्ड बांटने वर्मा नगर की ओर जा रहे थे। रास्ते में तुर्किनिया के पास देर शाम करीब आठ बजे बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई। जिससे सभी पांच लोग घायल गए। 

घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया। यहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने शिवदास कोरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया। लालगंज कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है,चार घायल है।तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े:- एलयू के आचार्य नरेन्द्र देव हॉस्टल पहुंचे नेपाली सांसद, 59 नंबर कमरा देखकर हुए भावुक

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात