बरेली: शहरवासियों को सेहतमंद बनाने के सौदे में लाखों का खेल
बरेली,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ओपन जिम के लिए मशीनों की खरीदारी में जमकर मनमानी की गई है। पार्कों में जिम के लिए लगाई गईं मशीनें बाजार के निर्धारित दाम से दोगुने से भी अधिक दाम में खरीदी गई हैं। ओपन जिम के नाम पर एक पार्क में साढ़े सात लाख रुपये का …
बरेली,अमृत विचार। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ओपन जिम के लिए मशीनों की खरीदारी में जमकर मनमानी की गई है। पार्कों में जिम के लिए लगाई गईं मशीनें बाजार के निर्धारित दाम से दोगुने से भी अधिक दाम में खरीदी गई हैं। ओपन जिम के नाम पर एक पार्क में साढ़े सात लाख रुपये का बजट खपा दिया गया।
शहर में पांच स्थानों लोहिया, राइफल क्लब, गांधी उद्यान, राजकीय इंटर कॉलेज, आवास विकास के पार्कों में ओपन जिम के लिए मशीनें लगाई गई हैं। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से शहर के 70 पार्कों में ओपन जिम खोलने की योजना है। विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो एक ओपन जिम में साढ़े सात लाख रुपये का काम किया जा रहा है।
सबसे गंभीर बात तो यह है कि आनलाइन निविदा होने के पहले कुछ फर्मों से सामान की कोटेशन ले ली गई थी। इसके बाद पार्कों में उपकरण लगाने की निविदा जारी की गई। इसमें केवल तीन फर्मों ने निविदा डाली। जिस कारण निविदा में प्रतिस्पर्धा नहीं हो सकी। यही कारण रहा कि अफसर चहेते ठेकेदार को निविदा दिलाने में कामयाब होग गए।
दाम का निर्धारण:
उपकरण का नाम खरीदा बाजार में दाम
वाकिंग बैरल 30 हजार 14 हजार
सिंगल क्रास ट्रेनर 35 हजार 15 हजार
बैक प्रेस 40 हजार 12 हजार
पुशअप बार 20 हजार 8 हजार
पैरा लेल बार 20 हजार 10 हजार
नो हिप राइजर 32 हजार 10 हजार
डबल वाकिंग मशीन 50 हजार 21 हजार
टाइ चिस्पाइनर 32 हजार 16 हजार
चढ़ने उतरने वाला ट्रवेल 50 हजार 19 हजार
स्काइ वाकर 25 हजार 9500
“ओपन जिम को निविदा के माध्यम से स्थापित किया जा रहा है। कितनी कीमत की मशीनें लगी हैं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। सामान के दामों के आधार पर ही ओपन जिम पर होने वाले खर्च का निर्धारण किया गया है।” -संजय सिंह चौहान, जीएम स्मार्ट, सिटी प्रोजेक्ट
