काशीपुर: मेडिकल स्टोर और इलेक्ट्रिकल शॉप में आग लगी, लाखों की क्षति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मुरादाबाद रोड पर आकांक्षा गार्डन के पास एक मेडिकल स्टोर व इलेक्ट्रिक शॉप में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की दवाईयां व अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।

बुधवार मध्य रात्रि 2 बजकर 15 मिनट पर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि आदर्श नगर में आकांक्षा मार्बल के पास सिंह मेडिकल स्टोर व रवि इलैक्ट्रिक की दुकानो में आग लगी है। सूचना पर पहुंची फायर यूनिट ने आरके इलेक्ट्रिकल और सिंह मेडिकल की दुकानों में लगी आग पर काबू पाया।

मेडिकल स्टोर  के स्वामी गौतम नगर निवासी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने से उसकी करीब आठ लाख रुपए की दवाईयां, पंखे व अन्य विद्युत उपकरण फूंक गए। जबकि आरके इलेक्ट्रिल के स्वामी रवि कुमार ने भी लाखों का सामान जल जाने की बात कही है। आग बुझाने वाली टीम में लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट,चालक सुमित कुमार, चालक दीपक राठौर, फायरमैन विनोद कुमार, फायरमैन जगदीश प्रसाद, फायरमैन अर्जुन सिंह आदि थे।

संबंधित समाचार