बरेली: नई पेंशन स्कीम इतनी अच्छी तो सांसद विधायकों पर भी करो लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तहत कर्मचारियों ने बुधवार को सिंचाई विभाग परिसर से पुरानी पेंशन स्कीम के लिए आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नई पेंशन स्कीम इतनी अच्छी तो सांसद विधायकों पर भी करो लागू नारे लगाते हुए बाइक रैली निकाली।

यह रैली सिंचाई विभाग से सर्किट हाउस होते हुए कलेक्ट्रेट, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान होते हुए विकास भवन पर समाप्त हुई।

संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम के बारे में सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इस लड़ाई को कर्मचारी शिक्षक जीत कर ही दम लेंगें। सरकार ने अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया तो जनवरी 2024 में उत्तर प्रदेश के तमाम कर्मचारी और शिक्षक लखनऊ में विधानसभा भवन के बाहर जुटेंगे और प्रदर्शन करेंगे।

विकास भवन कर्मचारी महासंघ के हरीश गंगवार ने कहा कि पुरानी पेंशन खत्म करके सरकार कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है, जबकि यह हमारा अधिकार है, इसे लेकर ही दम लेंगें। विनीता सक्सेना ने कहा कि यदि एनपीएस इतनी ही अच्छी है तो सांसद और विधायकों को भी देनी चाहिये।

दुर्गा कुमारी ने कहा कि कोविड काल में सरकार ने हमारे भत्ते समाप्त कर मनोबल गिराने का काम किया है।

रैली में निर्भय हिंद, अनुज कुमार सिंह, नेत्रपाल, रविंद्र पांडे, रामकुमार उपाध्याय, ज्ञानेंद्र नाथ, अंकुर मिश्रा, महावीर, आशीष मिश्रा, राहुल, दिनेश चंद्र, राजश्री, नेहा, गुल समर फातिमा, गौरव सागर, हेमंत कुमार, सर्वेश सक्सेना, रमेश, दिनेश कुमार, राजू चौहान, बृजमोहन, अंशुल, संजीव गंगवार, सुनील, रामनाथ कश्यप, सुजीत, देव प्रकाश, सम्राट, भूपेंद्र, अशोक, प्रीति पटेल, उमेश कुमार, नरेंद्र, सुनील सक्सेना, दिनेश, राजेंद्र कुमार, आदित्य उपाध्याय, विक्रम सिंह, पंकज सक्सेना, पंकज बिष्ट, अर्जुन, नंद किशोर, जितेंद्र, अमित, हरबंश सागर, प्रमोद कुमार, इरफान, पंकज शुक्ला, प्रदीप कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: टैक्ट्रर ने मारी बाइक सवार को टक्कर, एक मौत, दो घायल 

संबंधित समाचार