शिमला: कोरोना संक्रमित महिला ने अस्पताल में लगाई फांसी, न्यायिक जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश में यहां दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल के चाडच गांव निवासी 54 वर्षीय महिला …

शिमला। हिमाचल प्रदेश में यहां दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल के चाडच गांव निवासी 54 वर्षीय महिला कमला के गत 18 सितम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर डीडीयू अस्पताल रेफर किया गया था जहां वह आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी। महिला ने बीती मध्य रात्रि अस्पताल के बाहर बनी गैलरी में फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला की हालत लगभग सामान्य थी तथा उसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी।

शुरुआती जांच में महिला के बेटे नरेंद्र ने अपने बयान में बताया कि उसकी माता गत चार साल से उच्च रक्तचाप की मरीज थी और सिर में दर्द भी रहता था। महिला का शिमला के आईजीएमसी अस्पताल से ईलाज चल रहा था। बेटे ने कहा कि उसे इस घटना को लेकर किसी पर कोई भी शक नहीं है। इस बीच सरकार ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता