रामनगर: 'नगर वन' के नाम से बने नए पर्यटन जोन का शुभारम्भ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। वन प्रभाग रामनगर वन प्रभाग द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए नया पर्यटन जोन नगर वन( सिटी फॉरेस्ट) खोल दिया गया है। जिसका शुभारम्भ शुक्रवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं डीएफओ दिगन्त नायक  द्वारा किया गया।

इस सुंदर वन का आनंद मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले स्थानीय नागरिकों के अलावा अन्य पर्यटक भी उठा सकेंगे। इस पर्यटन जोन में पर्यटक पैदल ही चहलकदमी कर सकेंगे। बता दें कि बीते दिवस मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हल्द्वानी में कर दिया था मगर शुक्रवार से यह पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

इस दौरान विधायक नगर  विधायक ने बताया की नगर वन के विस्तार के लिए 68 लाख रूपये स्वीकृत है और लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम के लिए विधायक निधि से 10 लाख रूपये दिया गया है। इसमें बाल बाटिका, पब्लिक हेल्थ गार्डन, व्यायाम शाला, फाउंटेन पार्क आदि की सुविधा है।

इस दौरान एसडीओ पूनम केंथोला,वर्षा कोटी, कंजर्वेटर दीप आर्या, रेंजर शेखर तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण  मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मालधन अध्यक्ष दीपा भारती,भाजपा वरिष्ठ नेता भगीरथ लाल चौधरी, दिनेश मेहरा, जगमोहन सिंह बिष्ट, नीलम,घनश्याम शर्मा, भावना भट्ट, माया रावत, कैप्टन पूरन बिष्ट, दीप्ती रावत, अंजना सुंदरियाल,रुचि गिरी शर्मा नरेंद्र शर्मा, पूरन नैनवाल, गोविन्द मनराल, भूपेंद्र खाती  कुलदीप शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार