हल्द्वानी: कैंटर चालक से चरस लेकर करता था सप्लाई, पुलिस ने पकड़ृा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। चरस के साथ पुलिस ने तस्कर को गौजाजाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को चरस की आपूर्ति पहाड़ में कैंटर चलाने वाला एक चालक करता था। पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा पुलिस गौजाजाली क्षेत्र में गुरुवार की रात्रि गश्त पर थी। फ्रेंड्स कॉलानी गौजाजाली को जाने वाले गेट के पास एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही वह सपकपा गया और भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे भागकर दबोच लिया। जब उससे भागने का कारण पूछा तो उसने नहीं बताया। शक और बढ़ने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। उसके पास से काले रंग की पन्नी में चरस मिली।

पुलिस ने सख्ती से पूछा तो आरोपी ने अपना नाम इंद्रानगर वार्ड नंबर 30 बनभूलपुरा निवासी मो. अकरम ने बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे यह चरस उसे वसीम ने दी है जो पहाड़ में कैंटर वाहन चलाता है और प्रत्येक शुक्रवार को टीपी नगर क्षेत्र में आकर उसे चरस दे जाता है।

जिसके बाद वह चरस को छोटे-छोटे भागों में करके ग्राहकों को बेच देता है। तौल करने पर चरस का वजन 244 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। साथ ही वसीम की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ में वाहन चलाने के नाम पर कुछ लोग चरस सप्लाई का भी काम कर रहे हैं। 

संबंधित समाचार