प्रापर्टी डीलरों ने धोखे से जमीन का कराया बैनामा!, पीड़ित महिला ने रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर जमकर काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जमीन का बैनामा कराए जाने पर महिला ने रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसके पति को शराब पिलाकर प्रापर्टी डीलरों ने जमीन का बैनामा कराया है और अधिकारी देखते रहे। इस मामले से रिजस्ट्रार ऑफिस में अफरा-तफरी का मौहाल बना रहा।

जगदीशपुर निवासी बीना यादव शुक्रवार सुबह रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर दहाड़े मारकर रो रही थी। आरोप था कि उसके पति को शराब पिलाकर कुछ लोगों ने जमीन का बैनामा करा लिया है। 

जमीन चली जाने से वह किस तरह परिवार का भरण-पोषण कर सकेगी। बताया कि वह मजदूरी कर बच्चे को पेट पाल रही है। उसने बताया कि जब प्नापर्टी डीलर जमीन का बैनामा कराने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस आए तो वह भी पीछे से आई लेकिन तब तक जमीन का बैनामा हो गया था और प्रापर्टी अपने नाम करने वाले मौके से भाग गए। 

पीड़ित महिला ने सब रजिस्ट्रार बृजेश पाठक के पास पहुंचकर शिकायत की। सब रजिस्टार बृजेश पाठक का कहना है कि आईजी के संज्ञान में मामला पहुंचाया गया है। गलत तरीके से जमीन का बैनामा नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: विस. में सीएम योगी ने अखिलेश यादव के सवालों का दिया जवाब, कहा- पहले भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी के कारण यहां का युवा...

संबंधित समाचार