Fire In Kanpur: प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग, घटना की जानकारी सुन संचालक की बिगड़ी तबियत… भर्ती

कानपुर में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग।

Fire In Kanpur: प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग, घटना की जानकारी सुन संचालक की बिगड़ी तबियत… भर्ती

कानपुर में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। उधर, आग लगने की जानकारी सुनते ही संचालक की तबियत बिगड़ गई।

कानपुर, अमृत विचार। शुक्रवार देर रात सिमरा गांव स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें निकलते देख क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर फजलगंज, किदवई नगर फायर स्टेशन की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी फैक्ट्री संचालक को दी तो उनकी तबियत बिगड़ गई। 

नौबस्ता थानाक्षेत्र के सिमरा गांव में श्याम सुंदर की प्लास्टिक दाने बनाने की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में माल रखने का गोदाम भी बना हुआ है। शुक्रवार रात नौ बजे फैक्ट्री में आग लग गई। प्लास्टिक के दानों में आग पकड़ते ही लपटों ने विकराल रुप धारण कर लिया। फैक्ट्री से निकलती लपटें देख क्षेत्रीय लोगों ने मामले की जानकारी नौबस्ता पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना पर एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय व नौबस्ता पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी ने घटना की सूचना फैक्ट्री संचालक श्याम सुंदर को दी तो उनकी तबियत बिगड़ गई, जिस पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी नौबस्ता ने बताया कि आग के कारण का पता नहीं चला है। शनिवार को जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur Fire: कारखाने और गोदाम में लगी भीषण आग… ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख मचा हड़कप, लाखों का नुकसान