मुरादाबाद : जातीय गणना आवश्यक, इससे मिलेगा बराबरी का सम्मान...जिला कार्यालय पर हुई सपा की मासिक बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

सपा की मासिक बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष डीपी यादव

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी की जिला कार्यालय चक्कर की मिलक पर शनिवार को मासिक बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों से अब तक बनवाए गए मतदाताओं के बारे में जानकारी ली गई। जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी समाज के वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है जातीय जनगणना से सबको बराबरी और सम्मान मिलेगा। जनता को आज जो भी दिक्कत और कठिनाई है उनका समाधान भाजपा सरकार की विदाई से ही  संभव है जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी से पूछा कि किसने विधानसभाओं में कितने नये मतदाता बनवाए हैं और कितने फर्जी या दिवंगत के नाम कटवाए हैं। 

पदाधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष  के समक्ष प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से हमें सभी को तैयारी में जुड़ जाना चाहिए।  मुरादाबाद लोकसभा की सीट अबकी बार पिछली बार से अधिक वोटों से भी जीतना है। बैठक में स्वर्गीय राजकुमार यादव और  युसूफ खलीफा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। 

 बैठक का संचालन जिला महासचिव मुदस्सिर खान ने किया। इस दौरान अतहर हुसैन अंसारी, वाजिद पाशा, वेद प्रकाश सैनी, गौरव चौहान, नाजिम सैफी, नवीन यादव, राकेश दानव,नाग भारती,  अतरहमान, नन्हे जाटव, मनोज चौधरी, संजीव चौधरी, राजेश्वरी यादव, मोईनुद्दीन,नवी हसन, एहसान पाशा, लुकमान खान, विमल कश्यप वीना विश्नोई राकेश राठी कुलदीप यादव, मनीष जाटव, सतेन्द्र शार्म, श्याम सिंह सैनी, इस्माइल खान, राहुल यादव, विशेष यादव, शहजाद सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : जिलाधिकारी ने की युवाओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की अपील

 

संबंधित समाचार