प्रयागराज में बाइकर्स का आतंक, महिला से लूटी गोल्ड चेन - सुराग नहीं लगा पा रही पुलिस   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई/ प्रयागराज, अमृत विचार। फाफामऊ थाना क्षेत्र के समीप एक प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने महिला से बाईक सवार बदमाशों ने महिला से जंजीर और नकदी लूटकर फरार हो गये। जब तक महिला कुछ समझ पाती बदमाश काफी दूर जा चुके थे। महिला ने फाफामऊ थाने में तहरीर देकर शिकायत की है। 

जानकारी के मुताबिक थरवई बाजार की रहने वाली मिथिलेश मौर्य पत्नी हीरालाल मौर्य मेडिकल स्टोर संचालक हैं। शनिवार की दोपहर वह बसना नाला के समीप डॉक्टर के यहां इलाज के लिए पैदल जा रही थी। उस दौरान रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन, पर्स जिसमें करीब आठ हजार रुपये, मोबाइल छीन कर मौके से भाग निकले। पीड़िता ने जब तक शोर मचाया तब तक बदमाश काफी दूर निकल चुके थे। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी फाफामऊ पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार