दावा : इसी महीने पूरा हो जाएगा पटेल चौक पर स्काई वॉक का निर्माण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पटेल चौक पर 15 करोड़ की लागत से बन रहे स्काई वॉक का निर्माण इस महीने पूरा करने का दावा किया जा रहा है। फिलहाल, कार्य तेज गति से चल रहा है। इस समय पत्थर लगाने और बिजली वायरिंग का काम चल रहा है।

हनुमान मंदिर के सामने, मेगा मार्ट के पास एक-एक और चौकी चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग की तरफ दो लिफ्टें लग चुकी हैं। इनका ट्रायल भी किया जा चुका है। चौराहे से सभी सड़कों को जोड़ने वाले इस स्काई वॉक में लोग पैदल चलने के साथ साथ खरीदारी भी कर सकेंगे। यहां करीब 100 दुकानें बनाने की योजना है।

इसके लिए छह मीटर चौड़े मार्ग पर ढाई मीटर की दुकानें बनाई जाएंगी। तय दूरी पर बेंच भी लगाई जाएंगी। दो बार इस कार्य को पूरा करने की समय अवधि बढ़ चुकी है। इन दिनों इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है। इंजीनियरों का कहना है कि इस माह के अंत तक कार्य पूरा करा दिया जाएगा।

धूप और बारिश से बचाव के लिए स्काई वॉक में प्लास्टिक का शेड होगा। लोगों को यहां वाईफाई की सुविधा भी मिलेगी। निर्माण कार्य इसी माह में पूरा करना है। अन्यथा एजेंसी पर जुर्माना डाला जाएगा।
-निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त

ये भी पढ़ें - बरेली: 'मानको का हवाला देकर किया जा रहा टेंपो चालकों को परेशान', विरोध प्रदर्शन कर निकाली रैली 

संबंधित समाचार