शक्तिफार्म: आर्थिक मदद के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। हिंदूवादी लोगों ने आठ वर्षों से नगर के समीप चल रहे कथित चर्च में लोगों को बहला फुसलाकर, आर्थिक मदद दिए जाने का लालच देकर धर्म परिवर्तन किए जाने का आरोप लगाया और पुलिस को तहरीर सौंपकर धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों पर कार्यवाही करने की मांग की। 
 
रविवार को हिंदूवादी लोग जब कथित चर्च में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि वहां दर्जनों लोग इकट्ठे थे। जिसमें कई लोग गैर ईसाई भी थे। जो अपने हाथों में ईसाई धर्म ग्रंथ को लिए बैठे थे और कथित धर्मगुरु उन्हें प्रार्थना करवा रहा था। परिस्थिति संदिग्ध लगने पर हिंदूवादी लोगों ने पुलिस प्रशासन की मदद से वहां से गैर ईसाई लोगों को बाहर निकला।
 
हिंदूवादी लोगों का आरोप है कि ये लोग गरीब, असहाय लोगों को निशाना बनाकर उन्हें बहला फुसलाकर, आर्थिक मदद दिए जाने का लालच देते है और बाद में उनका धर्म परिवर्तन करवा देते है। 
 
व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल ने कहा कि लोगों को झांसे में लेकर, जबरन धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। 
 
हिंदूवादी मनोज विश्वास का कहना है कि इन्हें कई दिनों से मॉनिटर किया जा रहा था। परिस्थिति संदिग्ध लगने पर पुलिस प्रशासन की मदद से गैर ईसाइयों को बाहर निकला गया। तहरीर दिए जाने वाले लोगों में व्यापार मंडल अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, महामंत्री शुभम अग्रवाल, गुड्डू सिंह, राजा हालदार, मनोज विश्वास, सुमंत विश्वास, रवि सरकार, मिथुन मंडल, मिथुन पहाड़, हर्षवर्धन सिंह, अभिषेक प्रमाणिक सहित अन्य लोग है। 

संबंधित समाचार