जौनपुर: पीड़ित परिवार से मिले मंत्री धर्मवीर प्रजापति, कहा- आपकी बदहाली से सीएम को कराऊंगा अवगत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति जनपद में झकझोर कर देने वाली घटित अजय प्रजापति और अंकित प्रजापति सगे भाई दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने खेतासराय नगर पहुँचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर ढाढस बंधाया। कारागार राज्य मंत्री बभनौटी स्तिथ सीधे पीड़ित के घर पहुँचे।
मंत्री के सामने मृतकों की एक मात्र बहन विनीता और माँ मनभावती से मुलाकात कर परिवार की आर्थिक हालत की जानकारी ली। परिजनों ने आरोपितों की कठोर सजा, नौकरी व अन्य मांगे रखी। जिस पर मंत्री ने उत्तर देते हुए कहा कि गुनाहगार जेल में है, मुल्जिमों पर कठोर कार्रवाई के लिए सरकार कटिबद्ध है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे यहां भेजा है, हमारी सरकार आपके साथ खड़ी है। परिवार की स्तिथि बहुत ही दयनीय है। सारी रिपोर्ट सीएम के समक्ष रखूंगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से हुई है।
जौनपुर पुलिस की तारीफ़ करते हुए कहा कि जिस तरीके से पाँच घण्टे में ही पुलिस इनकाउंटर में गिरफ्तार की है, उसके लिए वह बधाई के पात्र है। आरोपितों पर बुलडोजर चलाने के सवाल पर कहा कि इस के लिए यहाँ का जिला प्रशासन ही बता सकता है। उन्होंने कहा कि चालीस वर्ष से कम आयु के युवा 85 लाख लोग जेल के सलाखों के पीछे हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ : भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर किया डांस, Video में देखिये इनका उत्साह
