Etawah: बॉडी बिल्डिंग में बरेली के अजीम खान बने मेन फिजिक्स चैंपियन, नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में बॉडी बिल्डिंग में बरेली के अजीम खान बने मेन फिजिक्स चैंपियन।

इटावा में बॉडी बिल्डिंग में बरेली के अजीम खान मेन फिजिक्स चैंपियन बने। नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इटावा, अमृत विचार। रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव पंडाल में आयोजित नेताजी मुलायम सिंह यादव की स्मृति में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में बरेली के अजीम खान उत्तर प्रदेश से मेंन फिजिक्स चैंपियन बने। इंडो बॉडीबिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन यूपी के तत्वाधान में समर्थ क्लासिक मिस्टर इटावा एवं उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन सैफई में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव के अनुज आर्यन यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

आर्यन यादव ने कहा कि प्रतियोगिता से जिले की प्रतिभाओं को बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में अवसर मिलेगा। खेलों से शारीरिक क्षमता भी बढ़ती है। सैफई का नाम बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में भी ऊंचा होगा। प्रतियोगिता के आईबीएफए इटावा जिला अध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया प्रतियोगिता में प्रदेश के हर कोने कोने से करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता चार कैटेगरी बॉडी बिल्डिंग ओवर आल, क्लासिक फिजिक व मेन फिजिक में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बरेली, मेरठ, गोरखपुर, कानुपर, नोयडा, आगरा, लखनऊ आदि जनपदो से बॉडी बिल्डर शामिल हुए हैं।

जिसमे बरेली के अजीम खान उत्तर प्रदेश से मेंन फिजिक्स ओवरऑल चैंपियन बने। चैंपियन को मुख्य अतिथि द्वारा 5100 रुपये नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा। उत्तर प्रदेश से नेचुरल बॉडीबिल्डिंग चैंपियन शिवम गुप्ता (लखनऊ) बने। उन्हें 3100  रुपये  नकद पुरस्कार,बिग ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा गया। मिस्टर इटावा मोहम्मद जफर चैंपियन बने,जिन्हे 5100 रुपये नकद पुरस्कार , बिग ट्रॉफी एवं सर्टिफिकेट से नवाजा गया।

उत्तर प्रदेश का खिताब सर्वेश कुमार (बिजनौर) ने हासिल किया। जिन्हें संगठन ने 15000 रुपये नकद पुरस्कार, बिग ट्रॉफी एवं  सर्टिफिकेट से नवाजा गया। उत्तर प्रदेश मसल्स मेन का खिताब बॉबी (आगरा) को मिला। उत्तर प्रदेश से बेस्ट पोजर का खिताब राजा कुरैशी (आगरा) ने हासिल किया। निर्णय मंडल में आईबीएफए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान (आगरा), राष्ट्रीय जजिंग हेड सोनू उस्मानी, प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान (बरेली),शशि कपूर (आगरा ), मोहम्मद आकिब (आगरा) ,विशाल गुप्ता (लखनऊ), खलील खान (फिरोजाबाद) धर्मेश कुमार (हमीरपुर ) मनमोहन सिंह तनेजा (बरेली ) मोहम्मद कमर (बरेली) आलम सिद्दीकी (बरेली) रामनरेश यादव प्रधान, संतोष शाक्य पूर्व प्रधान, बंटू यादव, मोहित यादव आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Crime: पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार