बरेली: कल शहर में होंगे मत्स्य मंत्री संजय निषाद, करेंगे विभागीय समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद मंगलवार को शहर में आ रहे हैं। वह विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसको लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

अपराह्न 1 बजे उनका आगमन संजय कम्युनिटी हाल में होगा, जहां पर वह विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मंत्री अलग-अलग परियोजनाओं के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे नई दिल्ली के लिए वह रवाना होंगे।

ये भी पढे़ं- बरेली: नगर निगम का अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान दूसरे दिन भी जारी, टीम ने अवैध बाजार लगाने वालों को खदेड़ा

 

संबंधित समाचार