प्रयागराज: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर मनाया जश्न, छोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
प्रयागराज। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभा में प्रचंड बहुमत के साथ हुई जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में एवं मीरापुर चौराहे समेत तमाम स्थानों पर जश्न मनाया। नाचते गाते पटाखा फोड़कर धूम धड़ाके के साथ जहां एक और जीत का जश्न मनाया गया तो वहीं दूसरी ओर मिठाइयां भी बांटे गईं।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के चित्र पर और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए सभी देशवासियों को भारतीय जनता पार्टी की जीत की बधाई दी। पार्टी कार्यालय पर दोपहर 12:30 बजे मेयर गणेश केसरवानी, पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी आदि के नेतृत्व में एकत्र हुए भाजपाइयों ने इस जीत पर कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की है।
महापौर गणेश केसरवानी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जीत बीजेपी की विचारधारा और कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक वाजपेई ने कहा कि तीन राज्यों की जीत सिर्फ ट्रेलर है पिक्चर तो पूरी बाकी है जो लोकसभा के चुनाव में मोदी जी के नेतृत्व में दिखाई देगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य मुरारी लाल अग्रवाल ने कहां की अब लोकसभा चुनाव में और प्रचंड जीत बीजेपी को मिलेगी।
भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि अतर सुईया में गिरी बाबा, सिविल लाइन में मंडल अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, विक्रम सिंह पटेल, मुट्ठीगंज में रईस चंद्र शुक्ला, अजय अग्रहरि, कीडगंज में पार्षद किरन जायसवाल ,विवेक अग्रवाल, मनोज मिश्रा और दारागंज में तीर्थराज पांडे, ने भाजपा की जीत पर मिठाई बांटी। जश्न मनाने वालों में वरुण केसरवानी, अभिषेक ठाकुर, मुरारी लाल अग्रवाल, कुमार नारायण, पार्षद साहिल अरोरा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, चंद्रा अहलूवालिया, आनंद श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
नगर निगम वार्ड 89 दारागंज बक्सी खुर्द में भाजपा की जीत पर वेणी माधव की आराधना की गई। मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई गई। भाजपा के तीन राज्यों में बंपर जीत पर वार्ड 89 दारागंज बक्सी खुर्द की पार्षद अनुपमा पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माधव आराधना करके जीत की खुशी मनाई।
कहा कि इस जीत में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए भाजपा मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा कि भाजपा की यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है। धारा 370, राम मंदिर, धार्मिक स्थलों का विकास ने इस जीत को और बड़ा कर दिया।
इस मौके पर दिलीप मिश्रा, गोलू चौरसिया, विकास मिश्रा, पलक निषाद, मिथिलेश निषाद, पवन यादव, सुनीता अवस्थी, प्रभुराज पांडेय, कात्यानी पांडेय, संजय, पूजा निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।
कांग्रेस की तुष्टिकरण की हुई हार, बोले भाजपाई, खूब झूमे
नैनी। तीन राज्यों में भाजपा की जीत से नैनी के भाजपाइयों में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह विकास की जीत है। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है कि आज तीन प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। यह केंद्रीय नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा संजय श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा प्रयागराज एवं मयंक यादव सभासद वार्ड 81 के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आपस में मिष्ठान वितरित करके एवं से नैनी बाजार में सभी व्यापारियों का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर दिव्यांग प्रकोष्ठ महानगर संयोजक सुनील विश्वकर्मा, सेक्टर प्रभारी प्रदीप तिवारी, अध्यक्ष नीरज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील कुशवाहा, मंडल महामंत्री उमेश सेन, महेश वर्मा, राम श्रीवास्तव, ध्रुव तिवारी, दीपक पांडे आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
यह भी पढ़ें: बहराइच: गर्ल्स हॉस्टल में घुसे चोर ने चुराए 14 मोबाइल, केस दर्ज, हड़कंप
