अयोध्या : पट्टीदारी के विवाद में चली गोली, एक की मौत
मसौधा/ अयोध्या, अमृत विचार। पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अबनपुर सरोहा गांव में मंगलवार सुबह 9:30 बजे पट्टीदारी के विवाद में गोली चल गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक सिंह फरार है। गोलीकांड में विवेक सिंह पुत्र समरजीत सिंह निवासी अबनपुर सरोहा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायल पंकज सिंह के बेटे प्रत्युष सिंह के सिर में गोली लगने की बात बताई जा रही है। जिसका गंभीरवस्था में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें -Farrukhabad Murder: पति ने पत्नी की हत्या… सोते समय वारदात को दिया अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
