कासगंज: सनातन राष्ट्र के निर्माण से ही होगा कल्याण
कासगंज, अमृत विचार। सनातन राष्ट्र समर्थन यात्रा मंगलवार को शहर में पहुंची। आवास विकास कॉलोनी में मनमस्त धाम पर यात्रा का विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सरस्वती मंदिर में हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने सनातन राष्ट्र ही कल्याण का मार्ग बताया।
मनमस्त महाराज सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर गुरु योगेश कुमार योग ने कहा कि सनातन, राष्ट्र ही कल्याण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि देश हिंदू राष्ट्र बनेगा इसमें कोई संदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के हिंदुत्व लिए चलाए जा रहे सभी कार्यक्रम और अभियान सराहनीय है।
यात्रा के कासगंज की आवास विकास कालोनी में प्रवेश करने पर फूल माला पुष्प आदि से राम रथ का पूजन अर्चन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने गुरु योगेश योग महाराज का स्वागत सम्मान कर सदाशिष प्राप्त किया। राष्ट्रीय प्रभारी संत हरिसरण महाराज, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, प्रदेशमंत्री संजय वर्मा, अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ आकाश वीर, जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष प्रतिज्ञा, जिला महामंत्री नितिज्ञा मौजूद रही।
ये भी पढ़ें - कासगंज: ब्लैक स्टॉट्स के नजदीकी अस्पतालों में बरती जाए सतर्कता
