Kanpur News: शोहदे के हौसले बुलंद, शिक्षिका का अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेलिंग, बोला- आकर मिल लो वरना...
कानपुर में शोहदे ने शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग किया।
कानपुर में शोहदे के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। महाराजपुर थानाक्षेत्र में एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिका को शोहदा फोन करके परेशान कर रहा है। वह उन्हें फोन करके उनका अश्लील वीडियो होने की बात कहकर मिलने के लिए कहता है।
कानपुर, अमृत विचार। महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल की शिक्षिका को शोहदा फोन करके परेशान कर रहा है। वह उन्हें फोन करके उनका अश्लील वीडियो होने की बात कहकर मिलने के लिए कहता है। ऐसा न करने पर सोशल मीडिया पर बदनाम कर देने की धमकी देता है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
एक उच्च प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका के मोबाइल पर एक सप्ताह पहले अंजान नंबर से कॉल आई। शिक्षिका ने बताया कि फोन करने वाले युवक ने शिक्षिका से कहा कि स्कूल के शौचालय में उसने कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बना लिया है। यदि उसकी बताई जगह पर मिलने नहीं आई तो वीडियो वायरल कर देगा। दो-तीन दिन तक शोहदा परेशान करता रहा। परेशान होकर शिक्षिका ने फोन बंद कर लिया।
सोमवार को उसी नंबर से स्कूल की दूसरी शिक्षिका के पास फोन आया। उनसे भी शोहदे ने अश्लील बातें कीं और बात न मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से पुलिस से शिकायत की है। महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि शिक्षिकाओं की शिकायत पर आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाकर तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: ओला कार चालक की चौथी मंजिल से गिरकर मौत… पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
