काशीपुर: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दोस्ती के चलते तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर ,एक युवती को घर बुला युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। होश आने पर शादी का प्रस्ताव रख उसका कई बार शोषण किया। अब आरोपी उससे शादी न कर उसे ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विजयनगर नई बस्ती निवासी आरिफ खान ने उसे फोन कर कहा कि मेडिकल खोलने के लिए उसे लोन की जरूरत है। लोन से संबंधित कागजातों के बारे में आरिफ को बताने पर वह उसका रास्ते में पीछा करने लगा और फोन करने लगा जिससे उसकी दोस्ती हो गयी।  बताया कि आरिफ ने उसके समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उनका मिलना-जुलना होने लगा।

इस दौरान उसने झूठ बोलकर तबियत खराब होने का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये व शादी के नाम पर कई बार शारीरिक शोषण किया। शादी के लिए कहने पर आरिफ उसे टालता रहा। बाद में वह पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा और कहा कि किसी को भी हमारे बारे में बताया तो पीड़िता की फोटो फेसबुक पर शेयर कर दूंगा।

उसके बाद आरोपी ने रिश्ता कही और तय होने की बात बोलकर पीड़िता से भी कही शादी करने को कहा। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अब वह शादी करने से मना कर रहा है और रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दे रहा है और ब्लैकमेल कर रहा है जिससे उसे अत्यक्षिक मानसिक क्षति हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

संबंधित समाचार