लखनऊ: आंख में मिर्च डालकर लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, लुटेरों को भेजा जेल
लखनऊ। यूपी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की ओर से लगातार अपराधियों पर लगाम लगाया जा रहा है। कानून व्यवस्था को स्थापित करने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का अपराधियों के खिलाफ एक्शन जारी है। इस क्रम में गुरुवार को थाना मड़ियांव की पुलिस ने आंखों में मिर्ची डाल लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
बता दें कि बीते दिनों अमूल दूध के कलेक्शन एजेंट की आंख में मिर्ची झोंककर लूटेरों ने 4 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पीड़ित की तहरीर पर उत्तरी जोन की क्राइम टीम और मड़ियांव पुलिस ने आंखों में मिर्ची डाल लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। घटना का खुलासा करते हुए डीसीपी उत्तरी एस एम कासिम आब्दी ने बताया कि इस गिरोह ने 28 नवंबर को आईआईएम रोड पर अमूल दूध के कलेक्शन एजेंट की आंख में मिर्ची झोंक कर 4 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया।
उन्होंने कहा कि उत्तरी जोन की क्राइम टीम और मड़ियांव पुलिस ने चार लुटेरे शोएब अख्तर, अरमान, शाहिलन और हारून को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से एक रिवाल्वर, 4 मोबाइल समेत चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। डीसीपी उत्तरी ने आगे बताया कि लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।
यह भी पढ़ें:-मौलाना मदनी बोले- सियासी दल सिर्फ प्रेम का प्रचार करें, नफरत का नहीं
